महामारी के चलते आम इंसान के साथ-साथ बड़े बिजनेस मैन, फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और खिलाड़ियों को भी इससे काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जहां एक तरफ कई लोग पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो गए। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी ही नहीं है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
साथ ही हम जानेंगे कि भारतीय खिलाड़ियों की नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति कितनी है। आपको बता दें कि कुल संपत्ति के मामले में सबसे उपर नाम आता है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान यानी विराट कोहली का। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की नेट वर्थ सभी खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा है।
विराट की नेटवर्थ तकरीबन 638 करोड़ रुपए है। वहीं उन्हें 228.09 करोड़ रुपए भुगतान के तौर पर दिया जाता है। अपनी इतनी संपत्ति के कारण ही विराट कोहली का नाम सबसे अमीर खिलाड़ियों में सबसे ऊपर आता है।
उनके बाद दूसरे नंबर पर आने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। जिन्होंने दो बार भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिता कर देश का नाम रौशन किया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 826 करोड़ रुपए है।
वहीं उन्हें 101.77 करोड़ रुपए भुगतान के तौर पर दिए जाते हैं। इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए बारी आती है भारतीय क्रिकेट टीम के हिट मैन यानी रोहित शर्मा की। जिन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ए प्लस कैटेगरी में रखा है। वहीं हिट मैन यानी रोहित शर्मा की सालाना इनकम 54.29 करोड़ रुपए है।
वहीं मुंबई इंडियन्स के कैप्टन और एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के रूप में उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ से 15 करोड़ रुपए अलग से मिलते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेदबाज़ हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ तकरीबन 37 करोड़ रुपए है। अपनी काबीलियत और कमाई के कारण उन्हें पांचवे स्थान पर रखा गया है।
वहीं अपने बिजनेस से वो साल भर में 29.46 करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं। टेनिस खेल की बेहतरीन प्लेयर सानिया मिर्ज़ा, जिन्होंने अपने नाम 6 ग्रैंद स्लैम हासिल किए हैं। उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ रुपए है। भारतीय टीम के बेहतरीन बॉलर भुवनेश्र्वर कुमार की नेटवर्थ 65 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी सालाना कमाई 17.26 करोड़ रुपए है।