फीफा वर्ल्ड कप में 22 नवंबर को खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया इस मैच के बाद से ही एक खबर सोशल मीडिया के खूब वायरल होना शुरू हो गई। जिस में दावा किया जा रहा था कि अर्जेंटीना से मैच जीतने पर सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान टीम के सभी खिलाड़ियों को रोल्स रॉयस कार इनाम में देंगे।
जब वायरल हो रही इस खबर का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें इस दावे से जुड़ी खबर अरब न्यूज नाम की वेबसाइट पर मिली। वेबसाइट के मुताबिक, सऊदी अरब फुटबॉल टीम के खिलाड़ी सालेह अलशहरी और कोच हर्वे रेनार्ड ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायरल खबर का खंडन किया ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रिटिश पत्रकार ने सालेह अलशहरी से पूछा- सुना है कि अर्जेंटीना के खिलाफ आपकी शानदार जीत के बाद, टीम के सभी खिलाड़ी को रोल्स रॉयस गिफ्ट की जाएगी। यह सच है या नहीं। अगर यह सच है, तो आपने कौन सा कलर सिलेक्ट किया है।इसके जवाब में सालेह अलशहरी मुस्कराते हुए बोले- यह सच नहीं है। हम यहां अपने देश का प्रतिनिधित्व और अच्छा प्रदर्शन करने आए हैं।
صحفي بريطاني لصالح الشهري 🗣️
"سمعت أنكم حصلتم على سيارات فارهة بعد الفوز على الأرجنتين؟ أي لون اخترته لسيارتك؟". 🤔
صالح 💬
"لا لا هذا غير صحيح ولم يحدث! نحن هنا لخدمة الوطن فقط". 🇸🇦 🔝#المونديال_مع_جول | #FIFAWorldCup | #Qatar2022 | #الصقور pic.twitter.com/DPsyeJnVYH
— موقع جول السعودي – GOAL (@GoalSA) November 25, 2022
सालेह अलशहरी ने कहा हमारे लिए यही सबसे बड़ी उपलब्धि है हम अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वही इस पड़ताल के दौरान हमें सालेह अलशहरी के इस बयान का वीडियो क्लिप भी क्लिप भी मिला।साफ है कि सऊदी अरब फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को गिफ्ट में रोल्स रॉयस मिलने की खबर फेक है। इसका खंडन सऊदी अरब फुटबॉल टीम के खिलाड़ी सालेह अलशहरी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है।