Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Click for more

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

सऊदी अरब हुई बाहर तो क्या 36 साल बाद इस अरब टीम ने ग्रुप कर दिया टॉप, सीधे प्री-क्वार्टर…

Posted on December 2, 2022 by news desk

अफ़्रीकी देश सेनेगल पहले ही प्री-क्वार्टर में पहुँच चुका था और ऐसी आस लोगों ने लगा रखी थी कि आज के मैच को जीतकर मोरक्को भी प्री- क्वार्टर में पहुँच जाए. अफ़्रीकी महाद्वीप के साथ साथ इस मैच पर अरब जगत की भी निगाहें थीं. मोरक्को उत्तरी अफ़्रीका में पड़ने वाला एक अरब देश है.

मोरक्को को आज अपना मैच कनाडा से खेलना था जबकि उसी के ग्रुप ऍफ़ का दूसरा मैच क्रोएशिया और बेल्जियम के बीच खेला गया. दोनों मैच एक ही समय पर खेले गए. मोरक्को ने कनाडा के ख़िलाफ़ शानदार शुरुआत की और मैच के चौथे मिनट में ही हाकिम जिएच ने गोल कर दिया। उनके गोल की बदौलत मोरक्को की टीम मैच में 1-0 से आगे हो गई.

🇲🇦🔝 What a moment for @EnMaroc! #FIFAWorldCup | #Qatar2022

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 1, 2022

मोरक्को की टीम ने 23वें मिनट में एक और गोल कर के बढ़त दुगनी कर ली. उसके लिए यूसुफ एन-नेसरी ने दूसरा गोल किया। इस गोल की बदौलत अब मैच में मोरक्को की पकड़ मजबूत हो गई और उसका प्री-क्वार्टर फाइनल में जाना करीब-करीब पक्का हो गया है। कनाडा ने इसके बाद मैच में वापसी की कोशिश की और पहले हाफ़ के 40वें मिनट में इसके खाते में गोल दर्ज हुआ.

मोरक्को के खिलाड़ी नाएफ अगुएर्ड ने गेंद को रोकने के प्रयास में अपने ही गोलपोस्ट में उसे डाल दिया। इस आत्मघाती गोल की बदौलत कनाडा ने मैच में वापसी की। इसके बाद कनाडा ने बहुत कोशिश की लेकिन वो कोई और गोल नहीं कर सकी वहीं मोरक्को ने पहले हाफ़ के ख़त्म होने से पहले एक और गोल किया लेकिन इस गोल को ऑफ साइड क़रार दे दिया गया. इस जीत के साथ ही मोरक्को ने ग्रुप ऍफ़ में टॉप कर दिया है, इसके साथ ही प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को का प्रवेश हो गया.

Top of the group and into the Round of 16! 🙌

What a feeling for Morocco 🇲🇦#FIFAWorldCup | #Qatar2022

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 1, 2022

दूसरे मैच में क्रोएशिया और बेल्जियम का मैच 0-0 पर ड्रा रहा जिसकी वजह से बेल्जियम बाहर हो गया. बेल्जियम को अगर अगले राउंड में पहुँचना था तो उसे किसी भी हालत में जीत दर्ज करनी ही थी, पर क्रोएशिया ने उसे ऐसा कोई मौक़ा नहीं दिया. इसके साथ ही ग्रुप ऍफ़ से मोरक्को और क्रोएशिया अगले राउंड में पहुँच गए हैं. मोरक्को 36 साल बाद प्री-क्वार्टर में पहुंचा है, तब भी मोरक्को ने अपना ग्रुप टॉप किया था.

Advertisement

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme