बॉलीवुड में 90 के दशक के दौरान लोगों के दिलों पर राज करने वाली मनीषा कोइराला कि लोकप्रियता आज भी लोगों में कम नहीं हुई है। 50 साल की उम्र का आंकड़ा पार कर चुकी मनीषा कोइराला ने हिंदी फिल्मों के अलावा मलयालम तेलुगु बंगाली और नेपाली फिल्मों में भी काफी काम किया है। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ साथ मनीषा कोइराला अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल में हुआ था। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर के सुपरहिट फिल्में दी हैं। वही बात की जाए मनीषा कोइराला की पर्सनल जिंदगी के बारे में तो उनके अफेयर के किस्से एक दर्जन से भी ज्यादा पुरुषों के साथ रह चुके हैं।
साल 2010 में मनीषा कोइराला ने बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी भी की थी। जो कि ज्यादा देर तक चल नहीं पाई। आज हम आपको मनीषा कोइराला के बारे में ही बताने जा रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता विवेक मुशरान का नाम भी शामिल है। जो कि फिल्म सौदागर के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा देर तक चल नहीं पाया।
इसके बाद मनीषा कोइराला का नाम फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के साथ भी जुड़ा। इन्हें अक्सर एक साथ भी देखा जाता था। लेकिन नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला भी ज्यादा देर तक साथ नहीं रहे।इसके बाद मनीषा कोइराला की जिंदगी में डीजे हुसैन की एंट्री हुई। जो कि मनीषा से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन मनीषा नहीं इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया।
इसके बाद मनीषा ने नाइजीरिया के एक बिजनेसमैन से सेसिल एंथोनी को भी डेट किया है। इसके बाद मनीषा कोइराला का नाम फिल्म अभिनेता आर्यन वैद के साथ जुड़ा। लेकिन हमेशा की तरह यह रिश्ता भी ज्यादा देर तक नहीं चला।