Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Click for more

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

करोड़ों की संपत्ति के बावजूद बेटी को फूटी कौड़ी नहीं देना चाहते शत्रुघ्न सिन्हा, क्या वजह है खान परिवार..

Posted on August 18, 2022August 29, 2022 by news desk

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ फिल्म दबंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। जो कि बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

अब तक सोनाक्षी सिन्हा कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक 32 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाकर लोगों का दिल जीता है। आज के वक्त में वह फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर जाने जाते हैं उन्होंने बॉलीवुड में काम कर खूब दौलत और शोहरत कमाई है।

अपने दम पर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बना ली है उन्हें अब पिता शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति की कोई जरूरत नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने यह कहा था कि वह अपनी संपत्ति में से बेटी को बिल्कुल भी हिस्सा नहीं देंगे। हालांकि यह बात उनके बेटे को थोड़ी अच्छी नहीं लगी थी। लेकिन बाद में जब पिता ने इसका कारण बताया तो वह समझ गई।

ऐसा माना जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा अपने बेटे लव और कुश को देंगे। क्योंकि सोनाक्षी के पास अपनी ही करोड़ों की संपत्ति मौजूद है। उन्हें पिता की संपत्ति की जरूरत ही नहीं है। वह फिल्मों के जरिए इस वक्त मोटा पैसा कमा रही हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा की निजी जिंदगी भी आजकल काफी चर्चा में बनी हुई है।

बताते चलें कि पिछले काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबरें चल रही है कि वे जल्द ही बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान के घर की बहू बनने जा रही है। लेकिन यह कब सच होगा इस बात को लेकर अभी तक दोनों ही परिवार की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। सोनाक्षी सिन्हा का नाम सोहेल खान के रिश्तेदार बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा जा रहा है।

Advertisement

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme