भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान भले ही आज इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव नहीं है। लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर इरफान पठान काफी सक्रिय रहते हैं। क्रिकेट के साथ-साथ इरफान पठान अभिनय की दुनिया में भी किस्मत आजमा रहे हैं।
इरफान पठान और उनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। इरफान पठान की पत्नी सफा बेग अक्सर बुर्के में ही नजर आती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें भी मौजूद हैं। जिन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी खूबसूरत हैं।
जानकारी के मुताबिक इरफान पठान और सफा बेगने साल 2016 में शादी की थी। इन दोनों की शादी सऊदी अरब के मक्का में हुई है। जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अक्सर इरफान पठान और उनकी बीवी सफा बेग को ट्रोल भी किया जाता है। क्योंकि वह पेशे से मॉडल रह चुकी हैं।
लेकिन इरफान पठान से शादी करने के बाद वह बुर्के में नजर आती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपा बैंक के पिता मिर्जा फारुख सऊदी अरब के जाने-माने बिजनेसमैन है। सफा और इरफान की पहली मुलाकात दुबई में ही हुई थी। सफा का जन्म 28 फरवरी 1994 को हुआ था। सफा सऊदी अरब के जेद्दाह में ही पली-बढ़ी हैं।
शादी के बाद वह अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर पब्लिक करना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। इरफान पठान और सफा बैग का एक बेटा भी है। जिसका नाम उन्होंने इमरान खान पठान रखा है। अक्सर सोशल मीडिया पर इरफान पठान अपने बेटे के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं।जानकारी के लिए आपको बता दें कि सफा एक मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। जिनकी तस्वीरें फैशन मैगजीन में भी छपी है। मॉडल होने के साथ-साथ हो एक ट्रेंड नेल आर्टिस्ट भी हैं।