Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

कुरान पढ़ते, सजदा करते… पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुस्लिम दोस्त से जानें ‘महाराज’ की असली कहानी घर आकर…

Posted on January 20, 2023February 5, 2023 by A Azmi

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Unheard Story Of Bageshwar Maharaj) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी विवादित बयानों के लिए तो कभी बुलडोजर वाले बयान को लेकर। वहीं, मीडिया और फिल्मों की बॉयकॉट की बात भी करते रहते हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार कथाओं के बीच में अपने एक मुस्लिम दोस्त का जिक्र करते हैं। उस दोस्त का नाम शेख मुबारक है। ऐसे में लोगों की यह दिलचस्पी रहती है कि शेख मुबारक कौन है। आइए आपको बताते हैं कि शेख मुबारक के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दोस्ती कितनी पुरानी है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और शेख मुबारक की दोस्ती लगभग 12 सालों से है। शेख मुबारक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पांच साल बड़े है। वह बमीठा के पास एक छोटे से गांव में रहते हैं। बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का गांव गढ़ा और शेख मुबारक का गांव आसपास ही है। इसलिए दोनों में दोस्ती हो गई।

शेख मुबारक बताते हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दोस्ती उनकी उस जमाने की है, जब उन्हें कोई नहीं जानता था। हमने साथ में गोलगप्पे खाए हैं। समोसे की ठेलों पर खड़े होकर समोसों का भी स्वाद चखा है। शेख मुबारक बताते हैं कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके बीच मौज मस्ती भी होती थी।

बागेश्वर महाराज के दोस्त शेख मुबारक ने बताया कि बात बहुत पुरानी नहीं है। कुछ साल पहले तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मेरे साथ ताजियों में जाते थे। सजदा कर अगरबत्ती जलाते हुए माथा टेकते थे। हम सब तबरूख लेते थे और खुशी-खुशी वापस आ जाते थे। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुरान भी पढ़ा है। यही वजह है कि मेरे और उनके बीच गहरी दोस्ती है।

ऐसा नहीं है कि यह सब उन्होंने एक बार किया है। कई बार वो मेरे साथ ताजियों में जाते थे शेख मुबारक ने यह भी कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दोस्ती काफी गहरी है। त्यौहारों में हम दोनों एक-दूसरे के घर पर भी आते-जाते रहे हैं। ईद के दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मेरे घर आते थे तो दिवाली के दिन मैं उनके घर जाता था।

ईद में मेरी मां हम दोनों को घर में बैठाकर खाना खिलाती थी। आज भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार बिना बताए मेरे घर आ जाते हैं। वहीं, शेख मुबारक ने कहा कि पिछले कई दिनों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कुछ वक्तव्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वह बुलडोजर, बॉलीवुड का बॉयकॉट और भी कई तरह की बातें कर रहे हैं, जिनको लेकर मैं सहमत नहीं हूं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले भी इस तरह की बातें करते थे लेकिन अब कुछ चीजें बहुत ज्यादा हो रही हैं। इसलिए मैं सहमत नहीं रहता हूं।

शेख मुबारक बताते हैं कि आज भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से उनकी फोन पर बात होती है। कभी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व्यस्त होते हैं तो व्हाट्सएप के माध्यम से भी बात हो जाती है। हमेशा साथ में चाय पीने का जिक्र होता है। कई बार वह बिना बताए घर पर आकर चाय पी जाते हैं।

बागेश्वर महाराज का दोस्त शेख मुबारक एक एनजीओ में काम करता है। इसी से परिवार का भरण पोषण होता है। उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज प्रसिद्धि के मुकाम पर हैं। मैं चाहता हूं कि वह और आगे जाएं। हालांकि उनके विवादित बयानों से मैं सहमत नहीं हूं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • November 2021
  • October 2021
  • August 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • January 2019
  • December 2018

Categories

  • Entertainment
  • History
  • IAS
  • India
  • islamic
  • Lifestyle
  • Mumbai
  • National
  • New Delhi
  • Politics
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Viral
  • Viral Click
  • World
  • अजब-ग़ज़ब
  • इस्लाम
  • देश
  • विदेश
©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme