पठान की दीवानगी दर्शकों पर 17 दिन बाद भी कम नहीं हुई है। फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। देश के साथ विदेशों में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये इस फिल्म ने अब 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर गिरावट के बाद लंबी छलांग लगाई है।
यशराज फिल्म्स ने एक प्रेस नोट जारी कर इस बात की पुष्टि की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 901 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है अब 1000 करोड़ की रेस में आगई है।
यशराज फिल्म्स ने इस पोस्ट में ये भी लिखा है कि पठान इस कलेक्शन के साथ हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये न्यूज शेयर की है। जिसमें भारत में अबतक फिल्म की कमाई 558 करोड़ रुपए बताई गई है। फिल्म ने भारत में 558 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन, नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 464.80 करोड़ रुपए।
ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 343 करोड़ रुपए किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए यशराज फिल्म्स ने लिखा, ‘पठान लवर्स के का प्यार फिल्म के लिए कम नहीं हो रहा।
पठान यशराज फिल्म्स एम्बिशयस स्पॉय यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। YRF के बैनर तले अब तक सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर फिल्म का निर्माण हुआ है।
फिल्म ‘पठान’ में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन की तिकड़ी पहली बार फैंस को देखने को मिली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाह रुख खान ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में जॉन विलेन बने थे। इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।