सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के पहले दोहरे शतक और मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 12 रन से हराया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वनडे में करीब 4 साल बाद जीत मिली है। 3 फरवरी 2019 को भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड को इस फॉर्मेट में हराया था।
उसके बाद से भारत 5 मैच हार चुका है और दो बेनतीजा रहे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया ने गिल की 208 रनों की पारी की मदद से 349 रन ठोक दिये। जवाब में न्यूजीलैंड ने लगातार विकेट खोये। लेकिन फिर माइकल ब्रेसवेल ने 57 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी।
उन्होंने 78 गेंदों पर 140 रन बनाए। अंतिम ओवर में टीम की पारी 337 रनों पर सिमट गई। भारत ने मैच जीतने के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 149 गेंद का सामना करते हुए 208 रन बनाये।
जिसमें 19 चौके और नौ छक्के जड़े थे। वह पूरी पारी के दौरान क्रीज पर डटे रहे लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर समर्थन नहीं किया। कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 34 रन बनाये जो पारी के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। गिल ने अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे करने के बाद जड़े। यह उनकी लगातार दूसरी तीन अंक वाली पारी रही।
भारत के सलामी बल्लेबाजों और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मेजबान टीम ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 52 रन बना लिये थे। लॉकी फर्ग्यूसन अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन रोहित और गिल समय-समय पर बाउंड्री जड़ रहे थे।
रोहित ने हेनरी शिपले (74 रन देकर दो विकेट) पर दो छक्के जमाये। बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 13वें ओवर में ब्लेयर टिकनर की गेंद आउट हुए। पिछली चार पारियों में तीन शतक जड़ने वाले कोहली (08 रन) ने एक शानदार कवर ड्राइव शॉट लगाया, पर बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर की खूबसूरत गेंद पर बोल्ड हो गये।
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर पावरप्ले में विकेट लिया। उन्होंने पाकिस्तान में शतक लगाने वाले डेवोन कॉन्वे को बाउंसर पर आउट किया। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 42 रन था। 11वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने 20 रन दे दिये।
लेकिन 13वें ओवर में रोहित ने शार्दुल को गेंदबाजी दी और उन्होंने फिन एलेन का शिकार बना लिया। उन्होंने 39 गेंद में 40 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव का जादू चला। उन्होंने पहले हेनरी निकल्स (18) को बोल्ड और डेरेल मिशेल (9) को एलबीडब्ल्यू किया।