Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

मुहम्मद सिराज ने भारत की झोली में डाला मैच, बल्लेबाज़ों ने तो कर दिया था कबाड़ा, सिराज के अलावा..

Posted on December 4, 2022 by news desk

भारत और बांग्लादेश के बीच आज एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज़ का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत की टीम महज़ 186 रन पर आल आउट हो गई. भारत की ओर से केएल राहुल एकमात्र बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने सधी हुई बल्लेबाज़ी की. उन्होंने 73 रन की पारी खेली. जवाब में बैटिंग करने आयी बांग्लादेश ने शुरूआती झटके खाने के बाद सँभलने की कोशिश की. और एक समय स्कोर 128 रन हो गया 4 विकेट के नुक़सान पर.

हालाँकि इसके बाद महमूदुल्ला का विकेट शार्दुल ठाकुर ने ले लिया और फिर मुहम्मद सिराज ने मुशफिकुर रहीम को बोल्ड मार दिया. इसके बाद तो बांग्लादेश की पारी बिखर सी गई. बांग्लादेश को अब जीत के लिए 55 रन चाहिए और उसके पास अब सिर्फ़ दो विकेट हैं. बांग्लादेश का स्कोर 136 रन आठ विकेट के नुक़सान पर है. बंगलादेशी पारी का 40 वाँ ओवर चल रहा है. अब यहाँ से बांग्लादेश को मैच जीतना है तो करिश्मा ही करना होगा. वहीं भारतीय गेंदबाज़ शानदार तरह से मैच को भारत की झोली में डालने को बेताब हैं.

इसके पहले बांग्लादेश के लिए शकीब उल हसन ने 10 ओवर में 36 रन देकर पाँच विकेट लिए वहीं इबादत हुसैन ने 47 रन देकर चार विकेट लिए. भारत की ओर इस मैच में दूसरा हाईएस्ट निजी स्कोर रोहित शर्मा का रहा. कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए 27 रन बनाये. इस पारी के दौरान उन्होंने महान भारतीय बल्लेबाज़ मुहम्मद अज़हरुद्दीन के रनों के रिकॉर्ड को पार कर लिया.

अज़हर ने एकदिवसीय मैचों में कुल 9378 रन बनाये हैं वहीं रोहित ने अब 9380 रन बना दिए हैं. उनसे अधिक पाँच और भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं जिनका क्रम इस प्रकार है- सचिन तेंदुलकर – 18426, विराट कोहली – 12344, सौरव गांगुली – 11221, राहुल द्रविड़ – 10768, महेंद्र सिंह धोनी – 10599.

इस मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फ़ैसला किया. ढाका में हो रहे इस मैच में बांग्लादेश को जीतने के लिए 187 रन चाहिएँ और ख़बर लिखे जाने तक बांग्लादेश की स्थिति काफ़ी कमज़ोर नज़र आ रही थी. उसका स्कोर 136 रन 9 विकेट के नुक़सान पर हो गया है. मुहम्मद सिराज ने लिया तीसरा विकेट.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • November 2021
  • October 2021
  • August 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • January 2019
  • December 2018

Categories

  • Entertainment
  • History
  • IAS
  • India
  • islamic
  • Lifestyle
  • Mumbai
  • National
  • New Delhi
  • Politics
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Viral
  • Viral Click
  • World
  • अजब-ग़ज़ब
  • इस्लाम
  • देश
  • विदेश
©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme