Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Click for more

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

अर्जुन कपूर के साथ शादी की ख़बरों पर मलाइका ने दिया चौं’काने वाला ब’यान

Posted on August 4, 2019 by News Desk

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। हाल ही में दोनों ने अपने प्यार को दुनिया के सामने स्वीकार किया है। इससे पहले दोनों साथ नज़र आते रहे लेकिन कभी रिश्ते पर कुछ नहीं कहा था। जब से मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकारा है तभी से सभी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि अब शादी की डेट कब आएगी

बार-बार पूछे जाने वाले इन दसवालों पर अब मलाइका ने चुप्पी तोड़कर कहा है कि उन्हें अर्जुन के साथ बहुत अच्छा लगता है। वो इस रिश्ते में बेहद ख़ुश हैं लेकिन शादी मक अभी दोनों का ही कोई इरादा नहीं हैं। यानी जो भी उनकी शादी की ख़बरों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं उन्हें अभी कुछ और वक़्त के लिए इसी तरह अटकलों में ही समय बिताना होगा। मलाइका ने आगे कहा कि मीडिया ने उनके और अर्जुन के रिश्ते के लिए बनाहट साथ दिया और उन्हें उनकी प्राइवेसी बनाए रखने में भी मीडिया का सहयोग मिला।

Arjun Kapoor Malaika Arora

मलाइका को अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत ट्रोल का सामना भी करना पड़ा है। मलाइका अर्जुन से दस साल बड़ी हैं इस वजह से बहुत से लोग उनके रिश्ते पर ऊँगली उठाते रहे हैं। इससे पहले अरबाज़ ख़ान को छोड़ने पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कसर नहीं रखी थी। मलाइका को दबंग ३ से भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा इसका कारण भी उनके अर्जुन से रिश्ते को ही बताया जा रहा है।

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से मलाइका का परिवार ख़ुश है वहीं अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने भी इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं जतायी बल्कि इसे अर्जुन का निजी फ़ैसला मानते हुए इस पर कोई सवाल उठाना सही नहीं बताया।सूत्रों की माने तो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के सामने आने के बाद बोनी कपूर को भी सलमान के घर में एंट्री बंद हो गयी है।

Advertisement

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme