Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

कभी फीस भरने के पैसे नहीं थे, आज हैदराबाद की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं सैयदा फातिमा, बहुत संघर्ष भरी है उनकी कहानी…

Posted on March 4, 2023 by S Khan

हैदराबाद की पहली महिला कमर्शियल पायलट सैयदा सल्वा फातिमा की यू सीटर सेसना से लेकर Airbus 320 उड़ाने तक का सफर काफी संघर्षों भरा रहा है. फातिमा के पिता एक बेकरी में कारिगर हैं. फातिमा जन्म मुगलपुरा के एक गरीब परिवार में पैदा हुई. आर्थिक तंगी के बावजूद फातिमा ने बड़ा सपना देखने की हिम्मत दिखाई और उस सपने को साकार भी कर के दिखाया.

फातिमा आज कई युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर सामने आई हैं. हैदराबाद के पुराने शहर इलाके में रहने वाली फातिमा भारत की उन चुनिंदा मुस्लिम महिलाओं में से हैं.

जिनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस है. रूढ़िवादी समाज और अपने परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद सैयदा ने अपना सपना साकार किया.

सैयदा सलवा फातिमा आज कई युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं. हैदराबाद के पुराने शहर इलाके में रहने वाली फातिमा भारत की उन चुनिंदा मुस्लिम महिलाओं में से हैं.

जिनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस है. रूढ़िवादी समाज और अपने परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद सैयदा ने अपना सपना साकार किया.

सैयदा के पिता सैयद अशफाक अहमद प्यार से उन्हें ‘Miracle Girl’ कहते हैं. फातिमा आर्थिक तंगी के कारण स्कूल छोड़ने के कगार पर थी. फिर उनकी प्रिंसिपल ने दो साल तक उनकी पढ़ाई में मदद की.

फातिमा अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं. जब वह सेंट एन के जूनियर कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी तभी भी उनको पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ गई थी. फिर उनकी एक प्रोफेसर संगीता ने उसकी फीस भरी और पढ़ाई पूरी करने में मदद की.

फातिमा ने पहली बार तेलंगाना एविएशन एकेडमी में सेसना स्काईवॉक पर आसमान में उड़ान भरी थी. फिलहाल वे एक टॉप प्राइवेट एयरलाइन की ऑफिसर हैं और एयरबस 320 उड़ाती हैं.

फातिमा अब A380 फ्लीट के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार हैं. जमीन से 30,000 फीट ऊपर उड़ने के बावजूद फातिमा एक डाउन टू अर्थ महिला हैं.

फातिमा कहती हैं ‘मैं एक पायलट बनना चाहता था, लेकिन हवाई जहाज का टिकट भी नहीं खरीद पा रही थी. हालांकि मेरी पहली उड़ान यात्री सीट से नहीं बल्कि कॉकपिट से थी.’

फातिमा ने कहा फ्लाइंग एक सीरियस प्रोफेशन है. यहां अपनी चिंताओं को कॉकपिट के दरवाजे के बाहर रखकर आना होता है. मुझे मेरे माता-पिता, पति और ससुराल वालों का बहुत सहयोग मिला.

यही वजह है कि मैं अपने सपने को पूरा कर पा रही हूं. उनका कहना है कि उन्हें कभी धार्मिक भेदभाव का सामना करना नहीं पड़ा. फातिमा कहती हैं ‘हिजाब, जो मैं हवाई यात्रा के दौरान पहनती हूं, वह मुझे मेरी एयरलाइन द्वारा उपहार में दिया गया था. मेरे साथ कोई पक्षपात नहीं हुआ.’

फातिमा को अपने सपनों को हासिल करने में तेलंगाना सरकार ने भी मदद की थी. न्यूजीलैंड और बहरीन में फॉरेन एविएशन एकेडमी से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पायलट का लाइसेंस हासिल किया.

और एक टॉप एयरलाइन में नौकरी कर रही हैं. उनका कहना है किमेरी बड़ी बेटी मरियम फातिमा शाकिब मेरे लिए एक आशीर्वाद है, क्योंकि मुझे उसके जन्म के ठीक बाद सरकारी स्कॉलरशिप मिली थी.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • November 2021
  • October 2021
  • August 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • January 2019
  • December 2018

Categories

  • Entertainment
  • History
  • IAS
  • India
  • islamic
  • Lifestyle
  • Mumbai
  • National
  • New Delhi
  • Politics
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Viral
  • Viral Click
  • World
  • अजब-ग़ज़ब
  • इस्लाम
  • देश
  • विदेश
©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme