बीते वर्ष कई शादियों की बड़ी चर्चा रही। इसमें भी सबसे अधिक जिन शादियों की चर्चा रही उनमें ईशा अम्बानी की शादी भी शामिल है। साल के अंत में हुई इस शादी में ज़बरदस्त पैसा ख़र्च किया गया। और ऐसा हो भी क्यों न ईशा अम्बानी मुकेश अम्बानी की बेटी हैं जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक माने जाते हैं। ईशा की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे नज़र आये। साथ ही अमरीकी नेत्री हिलेरी क्लिंटन भी नज़र आईं। ईशा की शादी आनंद पिरामल7 से हुई है। आनंद व्यापारी हैं।
ईशा के पति आनंद भी बड़े कारोबारी हैं। पर हम इस पोस्ट में जिस बात की चर्चा कर रहे हैं वो कुछ अलग है। इस पोस्ट में हम चर्चा करने जा रहे हैं ईशा के बदले रूप की। शादी से कुछ महीनों पहले की बात करें तो वो इतनी सुंदर नज़र नहीं आती थीं। उनकी कुछ एक तस्वीरें वायरल हुई थीं जिनमें वो बहुत सुंदर नज़र नहीं आ रहीं थी। परंतु शादी वाले दिन वो बहुत प्यारी लगीं। अब शादी के बाद उनकी तस्वीरें वायरल हुईं हैं जिनमें वो पहले की ही तरह कम सुंदर नज़र आ रही हैं।
एक फ़ोटो में वो अपनी माँ नीता अंबानी के साथ नज़र आ रही हैं। इस फ़ोटो के वायरल होने के बाद ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वो सब सुंदरता मेक अप की वजह से थी। उल्लेखनीय है कि इस शादी की चर्चा पूरी दुनिया में रही है. देश विदेश से बड़े बड़े कलाकार इस शादी में शिरकत करने पहुंचे थे. इस शादी के विडियो से लेकर इसमें कितनी रकम खर्च हुई है हर एक चीज़ की भयानक चर्चा हुई. इसके अतिरिक्त इस बात की भी चर्चा हुई कि ईशा शादी में कितनी सुंदर लगी हैं.
इन तमाम चर्चाओं के बीच अब इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि क्या वो सुन्दरता बनावटी थी. हालाँकि सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस पर कुछ लोग टिपण्णी करते हुए कह रहे हैं कि लोगों को इस बात पर विशेष नज़र नहीं रखनी चाहिए.