Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Click for more

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

क्या होगा बॉयकॉट गैंग का.. Pathaan फिल्म देखने उमड़ी इतनी भीड़, फैंस के डर से सिनेमाघर और कैंटीन…

Posted on January 27, 2023 by A Azmi

फिल्म अभिनेताशाहरुख खान की फिल्म पठान को देखने उमड़ी भीड़ ने कोटा में जमकर हंगामा किया। इस फिल्म के रिलीज से पहले जितने विवाद हुए, यह हंगामा उनसे अलग था। यहां फिल्म देखने वालों का तांता लगा था।

इसी भीड़ ने हंगामा किया। इसी हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है। इसके लिए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोटा स्टेशन इलाके में स्थित नटराज सिनेमा घर का है।

यहां पर गुरुवार को पठान फिल्म सिर्फ 10 मिनट चली। उसके बाद सिनेमा घर के अंदर जमकर हंगामा हुआ। दर्शकों ने खूब हूटिंग की। यहां तक कि कैंटीन के अंदर लूटपाट भी की।

बताया जा रहा है कि सिनेमाघर प्रशासन ने जरूरत से ज्यादा फिल्म की टिकट काटी और हाउसफुल हो गया। दर्शकों को बैठने की जगह काफी देर तक नहीं मिली। ऐसे में फिल्म तो चली।

लेकिन सिर्फ 10 मिनट के लिए चली। इसके बाद लोगों का हुजूम, भीड़ के बीच हंगामा। फिर ऐसी स्थिति बनी कि सिनेमाघर का स्टाफ और कैंटीन का स्टाफ अपनी जगह छोड़ भागे।

सिनेमाघर प्रशासन मौजूद नहीं होने पर लोगों ने और हंगामा किया। सिनेमाघर प्रशासन मौजूद नहीं होने पर लोगों ने और हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने कैंटीन से सामान भी लूट लिया।

फिल्म चलाने को लेकर शोरगुल किया। लेकिन मौके पर स्टाफ नहीं होने पर दर्शकों ने अपना रिफंड मांगा। बताते हैं कि मौके पर पुलिस भी पहुंची। लोगों से समझाइश की गई।

बहुत देर तक समझाइश के बाद रिफंड की बात पर सहमति बनी। फिर हंगामा शांत हुआ। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है।

 

Advertisement

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme