Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

बजट में अकलियतो के हाथ में कटोरा दिया CM योगी ने: अमीक जामेई

Posted on February 23, 2023 by A Azmi

समाजवादी पार्टी के कौमी तर्जुमान अमीक जामेई ने कहा इस 2023 -24 के बजट में अल्पसंखयक समाज के लिए सरकार ने मात्र 266 करोड़ 81 लाख का बजट आवंटित किए जबकी 2022- 23 में 1782 करोड़ 75 लाख आवंटन था जिससे संबंधित स्कीम जैसे पूर्व दशम स्कॉलरशिप, दशमोत्तर स्कॉलरशिप, अरबी फारसी मदरसा आधुनिकरण ,शिक्षा, पेयजल, मल्टी सेक्टरल डिस्ट्रिक्ट प्लान का बजट इस बार आवंटित नही किया गया है!

सबका विश्वास एक हाथ में कुरान कंप्यूटर वाले नारे की बात खोखली साबित हुई है, समाजवादी पार्टी के कौमी तर्जुमान अमीक जामेई ने कहा यह बजट कॉरपोरेट परस्त और दलित पिछड़ा महिला विरोधी बजट है।

उन्होंने राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ को निशाना साधते कहा की इस साल जिस तरह आपकी केंद्र और राज्य की सरकार ने जिस तरह पसमांदा और मुस्लिम समाज को सबका साथ सबका विश्वास नारे के साथ देश और दुनिया में अपनी सरकार का प्रचार किया था आपकी सरकार का जो बजट अल्पसंख्यक समाज के मामले में आया है वह बहुत ही निराशाजनक, भेदभाव से ग्रसित, पक्षपात और बुनियादी अधिकार से वंचित करने वाला बजट है।

प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पसमांदा समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने की बात करते हैं इससे लोगों में उत्साह सुनने को मिला लेकिन बजट बताता है बुनकर समाज की जो हालात है उसके लिए जो बजट लाया गया है वह उनकी आर्थिक कमर को तोड़ने के लिए काफी है!

समाजवादी पार्टी के कौमी तर्जुमान अमीक जामेई ने कहा की अल्पसंख्यक समाज विशेषकर मुसलमान केंद्र सरकार से संबंधित पिछली सच्चर कमेटी की रिपोर्ट और प्रोफेसर रंगनाथ मिश्रा कमिशन इन दोनों में साफ बताया गया था की मुसलमानों के सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक हालात अनुसूचित वर्गों से भी बदतर है ।

जिसके आईने में समाजवादी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में कई विश्विद्यालय, कॉलेज, ग्रांट, प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक, मदरसा वा उर्दू शिक्षक भर्ती, बुनकर समाज के लिए एमएसएमई ब्लॉक में एक रेवोलुशन लाने का काम किया था, बुनकर समाज के मामले में नेताजी के जमाने से बिजली का फ्लैट रेट था यूपीका से उन्हें सस्ते दामों में धागे और टेक्नोलॉजी का रास्ता खुलता था मुस्लिम बेटियों के लिए स्कॉलरशिप का इंतज़ाम था जिसे योगी सरकार ने खत्म कर दिया!

समाजवादी पार्टी के कौमी तर्जुमान अमीक जामेई ने कहा अखिलेश यादव जी समाज के सभी पिछड़ों के साथ साथ मुस्लिम समाज से संबंधित MSME ब्लॉक जहा मुस्लिम पसमांदा बाहुल्य है जैसे भदोही, कन्नौज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, मुबारकपुर आजमगढ़, वाराणसी, मेरठ जो हब है जिसे अखिलेश जी ने विश्व मानचित्र से जोड़ तो सूबे के आर्टिसन समृद्ध हुए थे।

योगी आदित्यनाथ से उन्होंने पूछा की आपने उनके कारोबार क्यू बर्बाद कर दिए यूपिका का कानपुर हेडक्वार्टर तक बिक गया, उन्होंने कहा की आप हमें बताने का कष्ट करें बजट बजट में सबका विश्वास के मायने क्या है? विशेषकर मुस्लिम को नजरअंदाज करना क्या नरेंद्र मोदी जी की सरकार की सच्चाई यही है? क्या बताना चाहेंगे उत्तर प्रदेश के मुसलमान क्या भारत का उत्तर प्रदेश में बराबर का नागरिक नहीं है क्या उसके कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है? पसमांदा और सबका विश्वास जैसे फर्जी नारे आप बदल दे आपको सूट नही करते!

समाजवादी पार्टी के कौमी तर्जुमान अमीक जामेई ने कहा इस 2023 -24 के बजट में अल्पसंखयक समाज के लिए सरकार ने मात्र 266 करोड़ 81 लाख का बजट आवंटित किए जबकी 2022- 23 में 1782 करोड़ 75 लाख आवंटन था जिससे संबंधित स्कीम जैसे पूर्व दशम स्कॉलरशिप, दशमोत्तर स्कॉलरशिप, अरबी फारसी मदरसा आधुनिकरण ,शिक्षा, पेयजल, मल्टी सेक्टरल डिस्ट्रिक्ट प्लान का बजट इस बार आवंटित नही किया गया है!

(पिछले दो सालो के बजट एलोकेशन)

2023 -2024 अल्पसंख्यक/पसमांदा बजट
कुल: 266 करोड़ 81 लाख

छात्रावास/ विद्यालय भवन के लिए 6 करोड़ 81 लाख आवंटन

पूर्वदशम कक्षाओं 9, 10 वी के लिए 3000/ सालाना स्कॉलरशिप देने का वादा( बजट आवंटित नही)

दशमोत्तर छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास( 24) और विद्यालय (11) भवन बना देने का दावा

स्नातक शिक्षक के लिए 6000 और प्रास्नातक के साथ B. Ed. शिक्षक को 12000 देने की बात( बजट आवंटन नहीं)

बुक बैंक स्थापना के लिए 50,000 मदद का वादा( बजट आवंटन नहीं)

विज्ञान गणित किट प्रति/15000 (बजट आवंटन नहीं)

आलिया तथा उच्च आलिया के लिए कंप्यूटर लैब स्थापना के लिए 1 लाख प्रति मदरसा देने का वादा (बजट आवंटन नहीं)

बुनकर/ पसमांदा को रियायती बिजली के लिए 250 करोड़
आवंटन

CM बुनकर सौर्य योजना के लिए 10 करोड़ आवंटन।

2022- 23 का पिछला अल्पसंख्यक बजट देखे तो;

पूर्व दशम स्कॉलरशिप के 600 करोड़
दशमोत्तर स्कॉलरशिप के 195 करोड़ 50 लाख
अरबी फारसी मदरसा आधुनिकरण का 479 करोड़ 7 लाख

अवस्थापना विकास
शिक्षा
पेयजल
मल्टी सेक्टरल डिस्ट्रिक्ट प्लान का 508.18 करोड़ बजट इस साल गायब है!

योगी सरकार के अपने ही बजट आंकड़ों में देखे तो इस साल अल्पसंखयक बजट में 1782 करोड़ 75 लाख की कटौती की गई है

 

शुक्रिया आपका
अमीक जामेई
प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
M-9871589153

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • November 2021
  • October 2021
  • August 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • January 2019
  • December 2018

Categories

  • Entertainment
  • History
  • IAS
  • India
  • islamic
  • Lifestyle
  • Mumbai
  • National
  • New Delhi
  • Politics
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Viral
  • Viral Click
  • World
  • अजब-ग़ज़ब
  • इस्लाम
  • देश
  • विदेश
©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme