मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा अलग होने का फैसला किया है,जिसके बाद अब ब्रेकअप की अफवाहों पर खुद अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ मलाइका अरोड़ा का भी रिएक्शन आया है।अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा सो’श’ल मी’डि’या पर अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
कुछ साल पहले ही दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। हाल ही में दोनों ने न्यू ईयर से पहले हॉलीडे भी मनाया था। लेकिन सुबह-सुबह खबर सामने आई थी कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा, जिसके बाद दोनों ने अलग होना का फैसला किया है।
हालांकि फिर शाम को ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन। इसी के साथ खुद मलाइका ने अफवाहों को खारिज कर दिया।दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशन को खत्म करने का फैसला किया है।
अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खुलासा करते हुए वेबसाइट न बताया था कि 6 दिन से ज्यादा हो गए हैं, मलाइका अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं। यह भी कहा गया था कि वो इससे बुरी तरह से टूट चुकी हैं और उन्होंने फिलहाल दूरी बनाने का फैसला किया है।
बॉलीवुड लाइफ ने कहा था कि अर्जुन कपूर इन दिनों एक बार भी मलाइका से मिलने नहीं गए। साथ ही इसकी पीछे बताया गया था कि मलाइका हमेशा कपूर फैमिली के डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया, दरअसल अर्जुन को अभी तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था।
रिया का घर मलाइका के घर के काफी करीब है और बावजूद इसके एक्टर डिनर के बाद मलाइका से मिलने नहीं गए। जिसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।वहीं खुद अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए ब्रेकअप की अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया है।
अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहो। लोगों के लिए मंगल कामना। आप सभी को प्यार। इस कैप्शन के बाद अब उनके फैंस समझ गए कि दोनों के बीच सब कुछ पहले के जैसा ही है। वहीं मलाइका ने इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किया, जिसके उनके फैंस को यह सुकून मिला कि सब कुछ ठीक है।