अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फ़िल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में जुटे हैं और उनके साथ होती है उनके मिशन मंगल की टीम भी। ऐसे ही एक इवेंट में जब अक्षय से सवाल किया गया कि उनके अनुसार इंडस्ट्री का भविष्य कौन है? अक्षय इस सेल से सोच में पड़ गए उन्हें कोई नाम न सूझता देख को ऐक्टर तापसी पन्नू ने उन्हें एक ऐसा नाम सुझाया जिसे सुनकर सभी के चेहरे खिल गए।
तापसी पन्नू ने अक्षय कुमार से कहा कि वो इस सवाल के जवाब में तैमूर अली ख़ान का नाम ले सकते हैं। अक्षय कुमार को तापसी का ये सुझाव अच्छा लगा और उन्होंने कहा कि तैमूर बॉलीवुड का भविष्य बन सकते हैं। उनकी इस बात को सुनकर वहाँ मौजूद विद्या बालन ने कहा कि उन्हें भी ये जवाब काफ़ी पसंद आया।
वैसे हम आपको बता दें कि तैमूर अली ख़ान यूँ तो दो साल के आसपास के हैं लेकिन उनकी फ़ैन फ़ालोइंग अभी से बॉलीवुड के कई स्टार्स से ज़्यादा है। लोग उनकी हर तस्वीरों पर फ़िदा होते हैं। यही नहीं वो मीडिया के भी काफ़ी फ़ेवरेट हैं। जब-जब तैमूर अपने पिता सैफ़ अली ख़ान या माँ करीना कपूर ख़ान के साथ। बाहर निकलते हैं। मीडिया में उनकी तस्वीर खींचने की हो’ड़ लग जाती है।

तैमूर अब मीडिया फ़्रेंडली हो चुके हैं और कैमरा देखकर अब वो हाथ हिलाते हैं और कई बार मीडिया के लोगों को हाय-बाय जैसी बातें भी करते हैं। इतने छोटे तैमूर के भी कई फ़ैन पेज सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद हैं। जहाँ तैमूर को लोग जल्द से जल्द बड़े परदे में देखने के इच्छुक हैं वहीं करीना उन्हें फ़िल्मी परदे पर नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान में देखना चाहती हैं जैसे कि तैमूर के दादा और परदादा थे।