बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म पठान ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। फ़िल्म की चर्चा ऐसे हो रही है मानो कोई त्योहार चल रहा है। 25 तारीख़ को रिलीज़ हुई फ़िल्म अभी भी अपना क्रेज़ बनाये हुए है।
क्रेज़ का आलम इसी बात से लगा सकते हैं कि 10 फ़रवरी को रिलीज़ होने वाली कार्तिक आर्यन की शहज़ादा एक हफ़्ते के लिए टाल दी गई है। सूत्रों की मानें तो सिनेमा हॉल्स में पठान का क्रेज़ जारी रहेगा, ऐसे में फ़िल्म को कम स्क्रीन मिल सकते थे।
‘पठान’ की पॉपुलैरिटी का आलम इसी बात से समझा जा सकता है कि फ़िल्म के बारे में राजनीतिक लोग भी चर्चा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी फ़िल्म की कामयाबी को लेकर ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा,” ‘पठान’ का सुपर हिट होना देश और दुनिया में सकारात्मक सोच की जीत है और भाजपाई नकारात्मक राजनीति को जनता का करारा जवाब।”
पठान फ़िल्म अब तक 593 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फ़िल्म जिस तरह से अभी भी कमाई कर रही है, सम्भव है फ़िल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर ले।
शाहरुख खान की ‘पठान’ महज पांच दिनों 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर हिट है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में धुआंधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस का मौसम बिगाड़ दिया है।
अब आने वाली हर फिल्म के आगे एक बहुत बड़ी चुनौती है, जिसे तोड़ना इतना आसान नहीं है।
पठान’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक, यह दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है।
यह फिल्म जहां सभी की जुबान पर है, वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी ऐसे कई सेलेब्स हैं जो इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
इन्हीं में निर्देशक अनुराग कश्यप भी शामिल हैं। अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘पठान’ की सफलता की तारीफ की है।
अब, एक साक्षात्कार में, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ‘पठान’ की सफलता के बारे में खुलकर बात की है। इतना ही नहीं निर्देशक ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल भी बांधे हैं।
मीडिया संस्थान को दिए एक साक्षात्कार में, अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘वह बेहद मजबूत इरादों वाले शख्स हैं, जो हमेशा विनम्र रहते हैं और हर तरह के हालात का सामना खामोशी के साथ बखूबी करते हैं।
इस बार उन्होंने जवाब दिया है। इस बार उन्होंने स्क्रीन पर अपने काम से जवाब दिया। यह बेहद खूबसूरत है। उनकी आवाज बड़े पर्दे पर गूंज रही है। मैं समझ गया हूं कि वह क्या सिखाना चाहते हैं, ‘अपने काम से जवाब दो और बेवजह की बातें मत करो।’
पठान’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए, अनुराग कश्यप ने कहा, ‘लोग सिनेमा देखने के लिए वापस आ रहे हैं और लोग स्क्रीन पर नाच रहे हैं।
लोग फिल्म के बारे में उत्साहित हैं। उत्साह है और यह उत्साह बहुत ही लाजवाब है। इस तरह का उत्साह काफी समय से गायब था। यह उत्साह सामाजिक-राजनीतिक बयान देने जैसा है।’
आपको बता दें, अगुराग कश्यप ‘पठान’ का फर्स्ट डे शो देखने गए थे और हॉल से बाहर आकर उन्होंने इसके गुणगान किए थे।
यह दूसरी बार है जब अनुराग ने ‘पठान’ की तारीफ की है। वहीं अगर अनुराग के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘ऑलमोस्ट इन लव विद डीजे मोहब्बत’ है।
यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल, अलाया एफ और करण मेहता मुख्य रोल में हैं।
यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो वह अगली बार नयनतारा के साथ ‘जवान’ और तापसी पन्नू के साथ ‘डंकी’ में नजर आएंगे।