Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

Baahubali 2 का रिकॉर्ड तोड़ने पर अब मेकर्स ने Pathaan पर दिया बड़ा बयान, कहा सिर्फ किंग खान…’

Posted on March 5, 2023 by A Azmi

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ दिनों के अंदर की ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 511 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने इसके साथ ही बाहुबली 2 को पछाड़ते हुए हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

इस फिल्म के इस शानदार प्रदर्शन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशी की लहर छा गई है। दिलचस्प बात ये है कि किंग खान की इस फिल्म की सफलता का जश्न बाहुबली 2 के मेकर्स ने भी मनाया है सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की इस बड़ी सफलता का जश्न मनाते हुए बाहुबली 2 के निर्माता शोभु यरालगदा ने ट्वीट कर कहा,

‘शाहरुख खान, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और यशराज मेकर्स समेत फिल्म पठान की पूरी टीम को बाहुबली 2 के नेट हिंदी कमाई को पार करने की बधाई। रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं और मैं बहुत खुश हूं इसे किसी और ने नहीं किंग खान ने तोड़ा है।’ यहां देखें निर्माता शोभु यरालगदा का ये ट्वीट।

बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में बिजी है। फिल्म को रिलीज हुए 38 दिन पूरे हो चुके हैं। इतने दिनों में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार बनी हुई है। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म अब तक अपने खाते में 1026 करोड़ रुपये जोड़ चुकी है।

Congratulations to @iamsrk sir, #SiddharthAnand @yrf and the entire team of #Pathaan on crossing @BaahubaliMovie 2 Hindi NBOC. Records are meant to be broken and I am happy it was none other than @iamsrk who did it! 😃 https://t.co/cUighGJmhu

— Shobu Yarlagadda (@Shobu_) March 4, 2023

 

इसी के साथ ये फिल्म दंगल, बाहुबली 2, केजीएफ 2 और आरआरआर के बाद पांचवे नंबर पर खड़ी है। देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म आरआरआर का रिकॉर्ड कितने दिन में तोड़ सकेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • November 2021
  • October 2021
  • August 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • January 2019
  • December 2018

Categories

  • Entertainment
  • History
  • IAS
  • India
  • islamic
  • Lifestyle
  • Mumbai
  • National
  • New Delhi
  • Politics
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Viral
  • Viral Click
  • World
  • अजब-ग़ज़ब
  • इस्लाम
  • देश
  • विदेश
©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme