दोस्तों जाने माने फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्रे साहब को कौन नहीं जनता.उन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड पर जम कर राज किया हैं उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं उनके चाहने वाले बहुत लोग हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी लोग उनको बहुत पसंद करते हैं अभी सोशल मीडिया उनको लेकर एक खबर सामने आयी हैं। आइये आगे आपको बताते हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से देश और दुनिया के लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। 80 और 90 के दशक के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है।
हालांकि बढ़ती उम्र के साथ अभिनेता में पहले वाली बात नहीं रही है लेकिन उनके फैन आज भी इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आते हैं।
धर्मेंद्र अस्वस्थ रहने लगे हैं और इस वजह से यह बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी खबरें आई है जिसने अभिनेता के पूरे परिवार के साथ हर एक फैंस को परेशान कर दिया है।
अभिनेता को लेकर उनके पूरे परिवार वाले परेशान हो गए हैं, वहीं मुंबई पुलिस भी इनकी सुरक्षा में जुट गई है।
दरअसल धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से अपने घर परिवार से दूर रहकर अपने फार्म हाउस पर समय बिता रहे है। इस दौरान उनके बारे में नागपुर पुलिस को एक अनजान शख्स ने फोन किया है।
उस अनजान शख्स ने सीधे पुलिस को फोन करके कहा कि धर्मेंद्र के खिलाफ उसने साजिश रची है और उनके घर के ऊपर उसकी गंदी नजर पड़ गई है.
तब तुरंत ही नागपुर पुलिस ने इस जानकारी को मुंबई पुलिस तक पहुंचाया। वही धर्मेंद्र को भी तुरंत मुंबई पुलिस ने सतर्क कर दिया है और उन्हें अपने घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह अज्ञात कौन किसने किया था। धर्मेंद्र और उनके परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस उस अनजान व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है।
