Skip to content

Viral Click

आपके पसंद की लेकिन सही ख़बरें..

Click for more

Menu
  • National
  • Religion
  • Sports
  • Viral
  • Lifestyle
  • Privacy Policy
Menu

21 साल की ज’न्न’त जुबैर भाई अ’या’न के संग पहुंची उमराह करने, देखें Photos

Posted on January 12, 2022January 12, 2023 by news desk

सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी की फेमस एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zuber) उमराह करने के लिए मक्का (Makkah) पहुंची हैं। उनके साथ उनके भाई अयान (Ayan) भी उमराह करने पहुंचे। जन्नत ने जुम्मे के दिन सोशल मीडिया पर उमराह की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो सफेद रंग का अबाया पहने नजर आ रही हैं। अयान भी सफेद लिबास में हैं। दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी कुछ दिन पहले उमराह करने मक्का पहुंचे थे।

भाई-बहन के चेहरे पर झलक रही खुशी

जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर भाई अयान के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जुम्मा मुबारक। हमारा पहला उमराह कंप्लीट हुआ।’ इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने गाइड को भी टैग किया और हर छोटी डिटेल और सबसे अच्छा मार्गदर्शक होने के लिए उनको धन्यवाद किया।

सफेद रंग के अबाया में जन्नत

जन्नत ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने अपनी एक अलग से भी फोटो शेयर की है, जिसमें वो सफेद रंग का अबाया पहने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान भी उमरा करने मक्का पहुंचे थे और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।

शाहरुख के बाद अमेरिकी डीजे और रैपर खालिद मोहम्मद खालिद उर्फ डीजे खालिद भी उमराह करने पहुंचे थे। उनके साथ वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर माइक टायसन भी थे।

फेमस हैं जन्नत

जन्नत जुबैर टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सीरियल ‘काशी- अब ना रहे तेरा कागज कोरा’ में काशी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। वो ‘फुलवा’ के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने रिएलिटी शो में भी पार्टिसिपेट किया है। वो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आई थीं।

फिल्मों में भी किया है काम

21 साल की जन्नत रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इसी साल Kulche Chole मूवी से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया है। इसके अलावा जन्नत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनके रील्स काफी फेमस होते हैं।

Advertisement

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click Here

©2023 Viral Click | Design: Newspaperly WordPress Theme